पाक को दी जा रही मदद पर नजर रखे अमेरिका : भारत
थरूर का यह बयान पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी मदद का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया था।
थरूर ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को मिल रही अन्य देशों की मदद का समर्थन करता है लेकिन इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ करना सही नहीं है।
थरूर ने कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुशर्रफ का बयान भारत के लिए अप्रत्याशित नहीं है।
थरूर ने कहा कि मुशर्रफ के बयान से भारत के इस रुख की पुष्टि होती है कि पाकिस्तान अमेरिकी मदद का दुरूपयोग करता है।
मुशर्रफ ने यह भी कबूल किया है कि उन्होंने सैन्य मदद के संबंध में बने नियमों का उल्लंघन किया लेकिन साथ ही कहा कि उन्होंने वही किया जो पाकिस्तान के हित में था हालांकि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार अमेरिकी मदद के दुरुपयोग से इंकार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications