शिक्षकों ने छात्रों के बाल काटे
जानकारी के मुताबिक घटना जिले के मझनपुर इलाके के स्प्रिंग फील्ड स्कूल की है, जहां दो अध्यापकों ने कथित तौर पर दंड के रूप में कक्षा पांच के चार छात्रों के बाल काट दिए।
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.पी.सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घटना शनिवार की है, लेकिन स्थानीय संवाददाताओं के माध्यम से हमें आज इसकी जानकारी मिली है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सिंह ने कहा कि दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर चारों पीड़ित छात्रों के परिजनों ने अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से भी संपर्क किया है। हालांकि अभी तक अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications