हिमाचल में फंसे सेना के 19 पर्वतारोहियों को बचाया गया
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक के.के.इंदौरिया ने आईएएनएस को बताया, "पठानकोट की एडी रेजीमेंट के 19 पर्वतारोहियों को खराब मौसम की वजह से पीन घाटी में फंस जाने के बाद सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है।"
इंदौरिया ने कहा कि रविवार को मौसम साफ होने के बाद सेना के तीन हेलीकॉप्टरों के मदद से 19 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया हालांकि इस संबंध में एडी रेजीमेंट के अधिकारियों ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि लगातार चार दिन की तेज बारिश और बर्फबारी से रविवार को राज्य के लोगों को राहत मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications