जल्दी सो जाते हैं फुर्तीले बच्चे
फुर्तीले बच्चे जहां सोने में 26 मिनट का समय लेते हैं वहीं औसत बच्चों को इसमें 45 मिनट लगते हैं। मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो बच्चे दिनभर बहुत सक्रिय रहते हैं वे रात में जल्दी सो जाते हैं और उन्हें गहरी नींद आती है। इसके अतिरिक्त फुर्तीले बच्चे दूसरे सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा देर तक सोते हैं।
यह अध्ययन 500 से अधिक बच्चों के सोने के तरीकों पर किया गया है।
एक शोधकर्ता के मुताबिक, "कम सोने से मोटापा और स्मरणशक्ति प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों में स्वस्थ नींद को बढ़ावा देना चाहिए।"
"यह अध्ययन बच्चों की शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर बल देता है। यह सिर्फ बच्चों की तंदुरूस्ती और वजन को नियंत्रित करने के लिए ही नहीं बल्कि उनकी नींद के लिए भी महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications