आईएसआई एजेंट से मिले सुराग पर एटीएस की छापेमारी
एटीएस सूत्रों के अनुसार इम्तियाज के कब्जे से बरामद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर एटीएस दलों ने रविवार शाम मेरठ, आगरा और झांसी में संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान एटीएस को मेरठ में कुछ अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक छानबीन जारी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ए. के. जैन ने लखनऊ में शनिवार को संवाददाताओं को बताया था कि इम्तियाज आईएसआई से प्रशिक्षण लेने गत नवंबर में कराची गया था और फरवरी में वापस लौटा था। इसके बाद से ही वह आगरा, मेरठ और झ्झांसी की छाविनयों के बारे में वहां सूचनाएं भेजता था।
अली के पास से राज्य के कई जिलों के रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में दस्तावेज बरामद हुए थे। झांसी के रहने वाले इम्तियाज को कानपुर के भाऊती क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications