तटीय सुरक्षा के उल्लंघन को लेकर गोताखोर मुश्किल में
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम कर चुके उड़ीसा के गोताखोर सबीर बक्स बंगाल की खाड़ी में स्थित पारादीप बंदरगाह के नजदीक कथित तौर पर प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करने को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं।
बक्स ने सोमवार को इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वह अपने दल के सदस्यों के साथ एक डूबे हुए जहाज के इंजीनियर की तलाश के लिए समुद्र की नीचे गए थे।
दूसरी ओर, पारादीप बंदरगाह के अधिकारियों का कहना है कि बक्स ने प्रतिबंधित इलाके में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
बंदरगाह के उप संरक्षक जी. के. बिस्वाल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया,"बक्स ने प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश की अनुमति नहीं ली। उन्होंने जहाज में अवैध रूप से प्रवेश किया और गैरकानूनी तरीके से तस्वीरें भी खीचीं। हम तटीय क्षेत्रों सुरक्षा का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने जा रहे हैं।''
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications