पटना में पहली कक्षा के छात्र का अपहरण
पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पटना के मौर्या होटल के समीप से सोमवार सुबह तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का कथित रूप से अपहरण कर लिया।
पुलिस के अनुसार क्राइस्ट चर्च स्कूल का पहली कक्षा का छात्र श्रेयस ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहा था कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मौर्या होटल के समीप तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर ऑटो रुकवा लिया और बच्चे को अपने साथ ले गये। श्रेयस के पिता पटना में ही एक निजी फर्म में काम करते हैं।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने बताया कि पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है तथा गहन तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications