गया में जैक्सन का पिंडदान
अपने पूर्वजों और दिवंगत प्रियजनों के उद्घार एवं मुक्ति के लिए गया में पितृपक्ष के दौरान लाखों लोग पिंडदान करते हैं। रविवार को गया के देवघाट पर 'किंग ऑफ पॉप' के लिए नारायण ने पिंडदान किया।
नारायण ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "रविवार को मैंने जैक्सन को श्रद्धांजलि देते हुए उनका पिंडदान किया। मैंने उनके लिए फल्गु नदी में तर्पण भी किया।" उन्होंने कहा कि वह गत आठ वर्षो से जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों का पिंडदान करते हैं।
रविवार को ही गया में सामूहिक पिंडदान का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने कई दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया। गायिका गंगू बाई हंगल, सैयद अब्दुल्ला बुखारी और हादसों में मारे गये लोगों की आत्मा की मोक्ष प्राप्ति के लिए भी सामूहिक पिंडदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गया में पितृपक्ष के मौके पर अब तक देश-विदेश से चार लाख से अधिक लोग अपने पूर्वजों के पिंडदान के लिए पहुंच चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications