बारहवीं मंजिल से गिरने के बाद भी सुरक्षित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह घटना शनिवार को ताइपे के बाहरी संसियाा कस्बे में हुई।
समाचार पत्र 'चाइना टाइम्स' के मुताबिक शनिवार को 25 वर्षीय लिन जू चुन ने एक अपार्टमेंट इमारत के पीछे अपनी मोटरबाइक खड़ी की थी। वह एक डिपार्टमेंटल स्टोर से दूध खरीदने गए थे।
चुन ने वापस जाने के लिए जब मोटरबाइक स्टार्ट की, उसी समय इमारत से गिरते बालक का पैर चुन के कंधे से टकराया और उसके बाद बच्चा फुटपाथ पर जा गिरा।
लिन भी बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। उनकी बायीं कलाई टूट गई। बालक को मस्तिष्काघात हो गया और वह कोमा में चला गया।
लिन और बच्चे दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लिन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बच्चे को होश आ गया है और उसका इलाज जारी है।
बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बालक को लगा था कि उसकी मां और बहन बाहर गई हैं और वह बालकनी से झांककर उन्हें देखने की कोशिश कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications