मतभेद कम करने की ज़रूरत

मतभेद कम करने की ज़रूरत

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू का कहना है कि फ़लस्तीनियों के साथ शांति वार्ताएं शुरु करने से पहले मतभेदों को और कम करने की ज़रूरत है.

नेतनयाहू ने यह टिप्पणी मिस्र जाने से पहले की जहां उनकी राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के साथ एक बैठक होने वाली है.

इस बीच अमरीका के मध्यपूर्व दूत जॉर्ज मिचेल इसराइली नेताओं से बातचीत करने के लिए इसराइल पहुंच गए हैं.

इसराइल पश्चिमी तट में यहूदी बस्तियों का निरंतर विस्तार कर रहा है जो वार्ताओं में सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है.

लेकिन अमरीका को आशा है कि इसराइली और फ़लस्तीनी नेता जब संयुक्त राष्ट्र की महासभा में हिस्सा लेने इस महीने न्यूयॉर्क आएंगे तो अलग से बातचीत कर सकेंगे.

वार्ताओं में बाधाएं

इसराइल के प्रधानमंत्री रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक से मिलने वाले हैं जबकि अमरीकी दूत जॉर्ज मिचेल इसराइल के राष्ट्रपति, प्रतिरक्षा मंत्री और विदेश मंत्री से मिल रहे हैं.

नेतनयाहू ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शांति वार्ताओं के बारे में कहा, “अभी बहुत काम करना बाक़ी है. कई क्षेत्रों में प्रगति हुई है लेकिन कई में नहीं हो पाई है. मुझे आशा है कि हम दूरियों को कम कर सकेंगे या उन्हे पाट सकेंगे जिससे शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके”.

नेतनयाहू ने कहा, “इसराइल वार्ताओं में बाधाएं नहीं खड़ी कर रहा”.

फ़लस्तीनी नेता महमूद अब्बास इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक पश्चिमी तट में नई यहूदी बस्तियां बनाने का काम बंद नहीं हो जाता वो इसराइल के प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे.

अधिकृत क्षेत्र में बस्तियां बनाना अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के अधीन अवैध है लेकिन पिछले सप्ताह ही इसराइल ने 455 नए घर बनाने की अनुमति दी.

अमरीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस निर्णय की आलोचना की. राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले ही कह चुके हैं कि बस्तियां बनाने का काम रुक जाना चाहिए.

इसराइल यह संकेत दे चुका है कि वो भावी निर्माण कार्य को अस्थाई रूप से बंद कर सकता है.

यरुशलम में बीबीसी के संवाददाता टिम फ़्रैंक्स का कहना है कि अमरीकी दूत जॉर्ज मिचेल संयुक्त राष्ट्र की महासभा के दौरान हाशिए पर होने वाली वार्ताओं से पहले दोनों पक्षों के रुख़ को नरम करने की कोशिश करना चाहते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+