लोकसभा के लिए मनोनित किए गए कोच्चि के चार्ल्स डायस

राज्य सभा में केरल के अभी नौ सदस्य हैं। इस तरह देश की संसद में केरल के प्रतिनिधियों की कुल संख्या 30 हो जाएगी।

59 वर्षीय डायस केरल राज्य बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। वह अपने समुदाय की गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं।

लोकसभा के लिए अपने मनोनयन की जानकारी मिलने से उत्साहित डायस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मुझे इसकी कतई उम्मीद नहीं थी। मुझे खुशी है कि मेरा मनोनयन हुआ है। मैं अपने समुदाय की बेहतरी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयत्न करूंगा।"

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक लोकसभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो प्रतिनिधियों का मनोनयन किया जाता है।

केरल विधानसभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर सदस्य रहे लुडी लूईज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह पहला मौका है जब केरल से किसी को एंग्लो-इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर लोकसभा के लिए मनोनयन हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+