Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलगाड़ी में आगजनी के मामले में 11 गिरफ्तार

रेलवे पुलिस के उपमहानिरीक्षक अरविंद पांडेय ने कहा कि 18 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और छात्रों के बीच टकराव के बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस में आगजनी करने वाले समूह की टेलीविजन चैनलों से मिली फुटेज के जरिए पहचान करके इन 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अभी तक आगजनी करने वाली भीड़ में से 26 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

घटना के 10 दिन बाद रेलवे पुलिस ने 26 आरोपियों में से एक फैज अहमद को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को बिना टिकट यात्रा कर रहे छात्रों के एक समूह से आरपीएफ के जवानों की झड़प हुई। इसके बाद क्रुद्ध भीड़ ने बिहटा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी पर पथराव किया और उसकी दो वातानुकूलित बोगियों में आग लगा दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+