स्वागत है, लेकिन वैध तरीके से आइए: इटली

टॉस्कानो का आकलन है कि इटली में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की संख्या वैध भारतीय प्रवासियों की कुल संख्या के आधे से अधिक है।

इटली के राजदूत ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में बताया, "इटली के विकास के लिहाज से वस्तुओं और निवेश के प्रवाह के साथ-साथ लोगों का आना भी अहम है। भारत से आने वाले लोग इटली के लिए वरदान साबित हुए हैं क्योंकि वे यहां बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इटली में करीब 77,000 भारतीय हैं जो कानूनी रूप से रह रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या पंजाब के लोगों की है। लेकिन साथ ही इटली में अवैध रूप से भारत से गए प्रवासियों की बड़ी आबादी रह रही है। वहां अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या करीब 40,000 है।"

पंजाब के अधिकारियों से मिलने यहां आए टॉस्कानो ने कहा, "इटली के लोग पंजाबी सिखों को केश और दाढ़ी के साथ इटली की सड़कों पर साइकिल चलाते देख कर नाराज नहीं होते। पंजाबी हमारे समाज में रच-बस गए हैं और हमने उनकी परंपराओं और रीति रिवाजों को भी अपना लिया है।

उन्होंने कहा यहां पर तमाम प्रवासी भारतीयों की सफलता की कहानी लोगों की जुबान पर है। इटली के लोग भारतीयों की सफलता से प्रेरणा लेते हैं।

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने टॉस्कानो के साथ अवैध तरीके से इटली में प्रवेश करने वाले पंजाब के युवाओं की वापसी के मुद्दे पर बातचीत की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+