पाक के खबर में हमला, 2 जवानों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अफगान सीमा के करीब खबर के बारा इलाके में फ्रंटियर पुलिस के काफिले को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया। विस्फोट में काफिले के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी भी गुट या संगठन ने इस घटना की अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
पिछले माह हुए एक जबरदस्त विस्फोट में 20 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के मारे जाने के बाद एक सितंबर से क्षेत्र में जबरदस्त सन्य अभियान शुरू किया गया है। इसमें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों को निशाना बनाया जा रहा है।
ये आतंकवादी अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों की सेनाओं को रसद आपूर्ति करने वाले ट्रकों पर हमला करने के आरोपी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications