मुख्य चुनाव आयुक्त ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की
हरियाणा, महाराष्ट्र व अरुणाचल प्रदेश में 13 अक्टूबर को मतदान होने हैं। मतगणना 22 अक्टूबर को होगी। अरुणाचल प्रदेश के पर्यवेक्षकों के साथ शुक्रवार को बैठक की गई थी।
आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "पर्यवेक्षक आदर्श आचार संहिता को कड़ाई के साथ लागू करने की निगरानी करेंगे। आयोग ने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाने की उन्हें सलाह दी है।"
सीईसी ने उन्हें सलाह दी है कि सभी संवेदनशील घटनाओं और संवेदनशील मतदान केंद्रों की व्यापक वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराई जाए।
पर्यवेक्षकों के साथ आयोजित इस बैठक में चुनाव आयुक्त एस.वाई.कुरैशी और वी.एस.संपत भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications