पाकिस्तान में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
पाकिस्तानी समाचार चैनल जीयो टीवी ने रविवार को बताया कि समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने 16 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
एमएसए ने भारतीय मछुआरों के तीन नावों को भी जब्त कर लिया है। एमएसए के एक प्रवक्ता ने कहा कि तीन नावों पर सवार 16 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद मछुआरों को कराची पुलिस स्टेशन भेज दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications