जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन समाप्त
विमान कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों और कंपनी प्रबंधन के बीच गतिरोध दूर करने के लिए एक समझौते पर सहमति बन गई है। लेकिन समझौता क्या हुआ है, प्रवक्ता ने इसका विवरण देने से इंकार कर दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के कार्यकारी निदेशक सरोज दत्ता शनिवार की देर रात समझौते पर कोई बयान दे सकते हैं।
पायलटों के प्रतिनिधि टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए।
पायलटों ने बर्खास्त किए गए अपने चार पॉयलट साथियों की बहाली की मांग को लेकर उड़ान भरने से इंकार कर दिया था।
पायलटों के आंदोलन के कारण विमान कंपनी को मंगलवार से लेकर कई सारी उड़ानें निरस्त करनी पड़ी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications