डूंगरपुर का निधन, क्रिकेट जगत शोकाकुल (राउंडअप)

उनका राजस्थान के डूंगरपुर राजघराने से ताल्लुक था। वह डूंगरपुर के पूर्व शासक लक्ष्मण सिंहजी के छोटे पुत्र थे।

डूंगरपुर दो बार बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे। वह भारतीय क्रिकेट क्लब (सीसीआई) के भी 13 साल से अधिक समय तक अध्यक्ष रहे। वह अल्जाइमर से पीड़ित थे।

डूंगरपुर मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे और उन्होंने 1955-71 के दौरान प्रथम श्रेणी के 86 मैचों में राजस्थान का नेतृत्व किया था। उन्होंने 206 विकेट लिए थे।

डूंगरपुर दो बार राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे और वर्ष 2005-06 के पाकिस्तान दौरे सहित चार विदेशी दौरों में टीम के प्रबंधक भी रहे।

डूंगरपुर के निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत ने गहरा दुख प्रकट किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा है कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राजसिंह डूंगरपुर एक "संस्था" थे और खेल में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

अपने शोक संदेश में डालमिया ने कहा, "कोई भी भारतीय, क्रिकेट में उनके योगदान को नकार नहीं सकता। वह पिछले 50 वर्षो से खेल से जुड़े हुए थे और खुद में एक संस्था थे।"

डालमिया ने कहा, " हमने कुछ बहुत अच्छे क्षण साथ बिताए थे। उनके निधन के बाद पैदा हुए खालीपन को भरने में भारतीय क्रिकेट को बहुत कठिनाई होगी।"

मुख्य चयनकर्ता के रूप में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का चयन किया था। उन्होंने तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट क्लब (सीसीआई) के लिए खेलते हुए पहली बार देखा और उन्हें टीम के लिए चुन लिया। डूंगरपुर ने ही अजहरुद्दीन को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया था।

उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने जीवन को क्रिकेट प्रशासन को समर्पित कर दिया था और इस तरह वह वर्ष 1996-99 के बीच क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रहे।

बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने डूंगरपुर को एक शर्मीला व्यक्ति बताया है।

उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा नुकसान है। राज भाई ने भारतीय क्रिकेट की पूरे यत्न और क्षमता के साथ सेवा की है।"

क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम रुंगटा ने कहा कि डूंगरपुर ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है।

बोर्ड के एक अन्य अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि डूंगरपुर भारतीय क्रिकेट के पर्याय थे और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समाज में उनकी खासा इज्जत थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+