पूर्व आतंकवादी के पिता की हत्या
एक अधिकारी के अनुसार जम्मू से 250 किलोमीटर दूर सिगडी गांव में हूजी के तीन आतंकवादियों ने एरिया कमांडर मोहम्मद अमीन के नेतृत्व में गुलाम मोहम्मद चौपन को उनके घर में घुसकर गोली मार दी।
चौपन, हूजी के आतंकवादी रकीब के पिता थे। रकीब ने सुरक्षा बलों के सामने 2007 में आत्मसर्मपण कर दिया था।
एक अधिकारी ने बताया कि रकीब से बदला लेने के उद्देश्य से चौपन को मारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications