जेट एयरवेज की उड़ानें होने लगी सुचारू (लीड-1)

एक अधिकारी ने बताया कि यहां के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार की सुबह से यात्री उड़ान पकड़ने के लिए आने लगे।

अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर मुंबई-दुबई और दुबई-मुंबई के लिए उड़ाने भरी गई। घरेलू मार्गो पर मुंबई-दिल्ली, वड़ोदरा-मुबंई, दिल्ली-मुंबई, मुंबई-बेंगलुरू, मुंबई-मैंगलोर, मुंबई-हैदराबाद, मुंबई-चेन्नई, अहमदाबाद-दिल्ली, दिल्ली-लखनई, दिल्ली-वड़ोदरा, मदुरई-चेन्नई, चेन्नई-कोयंबटूर और चेन्नई-बेंगलुरू नी उड़ानें भरी जाएंगी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक पायलटों की कार्य समय तय हो जाने के बाद उड़ान सेवा सुचारू हो पाएगी। एयरलाइन और उड़ानों के सुचारू होने की घोषणा कर सकती है।

रविवार तड़के जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने कहा कि एक संतोषजनक समझौता हो गया है। पालयटों ने शनिवार मध्य रात्रि से कुछ समय पहले अपनी हड़ताल वापस ले ली।

उन्होंने एक बयान में कहा, "पायलटों के काम लौटने के साथ ही एयरलाइन अपनी सेवाओं को पूरी तरह सुचारू कर लेगी।"

पायलटों के संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) के गिरीश कौशिक ने कहा कि विवाद खत्म हो गया है और पायलट अपने कामों पर लौट जाएंगे।

उन्होंने कहा, "एक संतोषजनक समझौता हो गया है। यह एक परिवार में गलतफहमी की तरह था।"

मुंबई से कांग्रेस सांसद संजय निरूपम ने कहा कि एयरलाइन प्रबंधन द्वारा बर्खास्त किए गए चार पायलटों को बहाल करने सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी है।

पिछले पांच दिनों से जारी हड़ताल को खत्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरूपम ने कहा कि मजदूर संघ के मुद्दे के बारे में कोई भी फैसला रजिस्ट्रार ऑफ ट्रेड यूनियन करेंगे। पिछले पांच दिनों में एयरलाइन को करीब एक अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+