खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "यमुना का जल स्तर 205.17 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से अधिक है।"
अधिकारी ने कहा कि नदी का जलस्तर 205.45 मीटर को भी पार कर सकता है। शनिवार को यमुना का जलस्तर 204.55 मीटर दर्ज किया गया था, जिसके बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी।
अधिकारी ने बताया कि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सभी विभागों को चेतावनी जारी कर दी गई है ताकि यमुना के समीपवर्ती निचले इलाके खाली कराए जा सकें।
बाढ़ की चेतावनी शुक्रवार को भी जारी की गई थी। हरियाणा ने भी शुक्रवार को 400,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था, जिससे यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो गई और बाढ़ का खतरा बढ़ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications