स्वाइन फ्लू से 16 की मौत, मृतकों की संख्या 188 हुई (लीड-1)
कर्नाटक में स्वाइन फ्लू की वजह से पांच और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। गुजरात में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है जबकि महाराष्ट्र में चार और लोगों के दम तोड़ देने से यहां मृतकों की संख्या 82 हो गई है।
हैदराबाद में स्वाइन फ्लू से रविवार को दो और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।
कर्नाटक में 62 वर्षीय महिला की मौत निजी अस्पताल में और 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत सरकारी अस्पताल में हो गई। इसके साथ ही हुबली और गड़ग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हैदराबाद में रविवार सुबह एल.बी.नगर इलाके में स्थित निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में भर्ती चार अन्य मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हैदराबाद में स्वाइन फ्लू के 256 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में स्वाइन फ्लू से पहली मंौत दो सितम्बर को हुई थी। इसी दिन दो और मरीजों की मौत हो गई, जबकि पांच सितम्बर को भी स्वाइन फ्लू पीड़ित दो मरीजों की मौत हुई थी।
इसके अलावा अन्य राज्यों से मृतकों की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
देश में रविवार को स्वाइन फ्लू के 160 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें से महाराष्ट्र में 57 और दिल्ली में 49 मामले सामने आए हैं। देश में अब तक पीड़ितों की संख्या 6139 हो गई है।
रविवार को सामने आए नए मामलों में कर्नाटक 23, गुजरात 11, आंध्र प्रदेश 9, केरल 4, हरियाणा 2, उत्तर प्रदेश 2, राजस्थान 1, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 1 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications