न्यूजीलैंड में दंगे, 50 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार छात्रों ने शनिवार को ड्यूनोडिन शहर में स्थित विश्वविद्यालय के बाहर तोड़फोड़ की। विद्रोही छात्रों ने लगभग तीन घंटे तक सड़कों पर उपद्रव मचाया।
इससे पहले शुक्रवार रात भी छात्रों ने हंगामा मचाया था। शुक्रवार रात पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार नशे में छात्रों ने एक कार्यक्रम में उपद्रव मचाना शुरू किया था, जिसके बाद दंगा भड़क उठा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications