ब्राजील में भारी बारिश से 19,000 लोग हुए बेघर
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार बारिश से सांता कैटरीना प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अराउंगुआ नदी का जलस्तर बढ़ जाने से कई शहरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
रियो ग्रांड डो सूल प्रांत में बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जिससे स्थिति भयावह होती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications