उड़ीसा के एक और जिले में अवैध खनन का पता चला
राज्य सतर्कता विभाग के प्रमुख अनूप कुमार ने आईएएनएस को बताया, "विभाग की सात सदस्यीय टीम ने मयूरभंज जिले के कुछ खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन के सबूत मिले हैं"
उन्होंने कहा, "इस में कुछ और समय लग सकता है। अगले 10-15 दिनों के अंदर इस अपराध की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है"
अवैध रूप से खनन मामले को लेकर विजिलेंस विभाग ने पिछले महीने खनन और वन विभाग के कुछ अधिकारियों और एक खनन मालिक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications