अहमदीनेजाद शुरू की धार्मिक नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सूत्रों ने बताया कि अयातुल्ला यूसुफ सानेई द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रपति के कार्यालय के कानूनी विभाग ने विशेष धार्मिक अदालत में शिकायत दर्ज कराई है।
अयातुल्ला सानेई (72 वर्ष) देश के वरिष्ठ धार्मिक नेताओं में से एक हैं। वह अहमदीनेजाद के आलोचक हैं और कई अवसरों पर उनकी खुलेआम आलोचना कर चुके हैं।
अयातुल्ला सानेई ने विपक्ष के नेता मीर हुसैन मुसावी का समर्थन किया और चुनाव नतीजों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से हिंसक तरीके से निपटने की निंदा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications