जेट अगले 5 दिनों तक किराए में 50 प्रतिशत छूट देगी
पायलटों का पांच दिनों का आंदोलन खत्म होने के बाद रविवार शाम को जेट के एक प्रवक्ता ने इस प्रस्ताव की पुष्टि की।
विमानन कंपनी ने कहा कि छूट पूरे किराए पर लागू होगी जिसमें मूल किराया और ईंधन अधिभार शामिल है। सभी घरेलू उड़ानों में इकॉनामी श्रेणी के यात्रियों को सोमवार से शुक्रवार तक यह छूट मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज के कार्यकारी निदेशक सरोज दत्त ने बताया था कि हड़ताल के कारण विमानन कंपनी को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications