तमिल अभिनेता विजय फिलहाल किसी पार्टी से नहीं जुड़ेंगे
चेन्नई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने यह कहकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई को तगड़ा झटका दिया है कि वह फिलहाल राजनीति में आने को इच्छुक नहीं हैं।
विजय ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैंने निर्णय लिया है कि मैं फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा। भविष्य में मैं उस राजनीतिक दल से जुड़ना पसंद करूंगा जो जनता और विश्व भर के तमिलों के कल्याण के लिए काम करेगा।"
लंबे समय से चर्चा थी कि विजय कांग्रेस में शामिल होंगे। विजय की हाल ही में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात भी हुई थी। इस मुलाकात ने इन चर्चाओं को और बल दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications