जार्ज हत्या मामले में छिपाने को कुछ भी नहीं : बालाकृष्णन
कोझिकोड़, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल के गृह मंत्री कोडियेरी बालाकृष्णन ने रविवार को कहा कि जो लोग मुथुट व्यापारिक घराने के पॉल एम. जार्ज की हत्या में शामिल अपराधियों के साथ कथित तौर पर उनके बेटे का संबंध होने का दावा कर रहे हैं उन्हें सबूतों के साथ सामने आना चाहिए।
बालाकृष्णन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं उन सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि जिन्होंने ये आरोप लगाए हैं वह सबूतों के साथ सामने आए।"
ज्ञात हो कि केरल प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष एम. लिजू ने आरोप लगाया था कि बालकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी जार्ज की हत्या के मामले से जुड़े एक आरोपी ओम प्रकाश का बचाव कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications