अफगानिस्तान में 50 आतंकवादियों और 10 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि सड़क किनारे बम और हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों सहित अफगान सेना के सात जवानों की मौत हो गई।
सेना के क्षेत्रीय प्रवक्ता अब्दुल बशीर गोरी ने कहा कि सैनिकों की मौत के बाद पांच घंटे चली मुठभेड़ के दौरान लगभग 50 आतंकवादी मारे गए। वह हिस्सा तालिबान के तहत आता है, अत: हम यह नहीं कह सकते कि मरने वालों में तालिबानी कमांडर शामिल हैं या नहीं।
गोरी ने कहा कि इस हमले में अफगान सेना के सात सैनिक मारे गए वहीं 12 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications