हरित क्रांति के अगुआ नॉरमन बॉरलांग का निधन
टेक्सास ए एंड एम युनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय कृषि के प्राध्यापक बॉरलांग कैंसर से पीड़ित थे और शनिवार को डाल्लास में उनका निधन हो गया। यह जानकारी समाचार चैनल सीएनएन ने युनिवर्सिटी के एक प्रवक्ता के हवाले से दी है।
बॉरलांग को अधिक पैदावार देने वाली फसलों की प्रजाति विकसित करने के लिए तथा विकासशील देशों में भुखमरी से निपटने के लिए अन्य वैज्ञानिक व कृषि संबंधी नवाचारों के लिए जाना जाता है। मानवता को दिए गए उनके योगदान के लिए बॉरलांग को वर्ष 1970 में नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार उन्हें 1977 में प्रेसीडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम और 2006 में कांग्रेसनल गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications