ब्रिटिश प्रधानमंत्री और ट्रेड यूनियन प्रमुखों के भोज में भारतीय व्यंजन
आगामी आम चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक खर्च में कटौती के फैसले से नाराज ताकतवर श्रम संघों के अध्यक्षों को शुक्रवार को उनके चेकर्स स्थित आवास पर दिए गए दोपहर भोज में चिकन करी के साथ ही अन्य भारतीय व्यंजन भी थे।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार ऐसे दोपहर भोज में आमतौर पर सैंडविच और बीयर पेश की जाती है लेकिन ब्राउन ने अपने 15 मेहमानों को चिकन करी के साथ अन्य भारतीय व्यंजन भी पेश किए।
ब्राउन तीन जून 2010 को होने वाले अगले आम चुनाव को देखते हुए श्रम संघों के असंतोष को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लेबर पार्टी के हितों को कोई नुकसान न हो।
सूचना है कि मंदी से प्रभावित ब्रिटेन में नौकरियों में और कटौती से नाराज कुछ यूनियनों ने सत्तारूढ़ पार्टी को दान में कटौती की धमकी दी है। पिछले वर्ष श्रम संघों ने लेबर पार्टी को 1.14 करोड़ पाउंड का चंदा दिया था जो पार्टी की आय का 60 प्रतिशत है।
करी सम्मेलन में ब्राउन ने वादा किया कि ब्रिटेन पर खरबों पाउंड के कर्ज के बावजूद वह स्कूलों और अस्पतालों की नौकरियों में कटौती नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications