बच्चे न होने से नाराज युवक ने की पत्नी की हत्या
जिले के ककवन थाना प्रभारी बगवान सिंह चौहान ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि नदीहा गांव के रहने वाले संजेश कुमार (30) को पत्नी की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड को अंजाम देने में उसका सहयोग करने वाले उसके जीजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सिंह ने बताया कि संजेश ने अपनी पत्नी शशि (28) की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसकी शादी को सात साल होने के बाद भी उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हुआ जिसके कारण वह तनाव में रहता था। फिर उसने जीजा के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई।
सिंह के मुताबिक, "संजेश शुक्रवार को पत्नी के साथ खरीददारी के लिए कानपुर शहर गया था। रात को वह उसे लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में हरौना के जंगल के पास उसने योजनाबद्ध तरीके से सहयोगियों की मदद से पीट-पीटकर शशि की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए संजेश ने कहा कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके सामने पत्नी का सामूहिक बलात्कार कर पीट-पीटकर मार डाला और मौके से फरार हो गए।"
सिंह ने बताया कि शशि के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications