पंजाब के सीमावर्ती गांव में राकेट का 5वां खोल मिला
बीएसएफ के महानिरीक्षक (पंजाब सीमा) हिम्मत सिंह ने आईएएनएस को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान रविवार को एक अन्य राकेट का खोल मिला। पुल कंजारी गांव के समीप खुले इलाके में यह गिरा था। इसे भी शनिवार को ही दागा गया होगा और यह हमारी जानकारी में नहीं आ पाया था।
उन्होंने कहा कि इसको मिलाकर पाकिस्तानी सीमा से भारतीय गांवों पर दागे गए राकेटों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसके विरोध में पाकिस्तानी रेंजरों से औपचारिक शिकायत दर्ज की गई और उनके उत्तर की प्रतीक्षा की जा रही है।
इससे पहले शुक्रवार रात को पाकिस्तान की ओर से दागे गए तीन राकेटों का जवाब देने के लिए बीएसएफ ने भी गोलीबारी की थी।
बहरहाल पाकिस्तानी अधिकारियों ने कोई भी राकेट दागे जाने से इंकार किया है।
इन राकेट हमलों के बाद सीमावर्ती गांवों में तनाव पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय अधिकारियों से कड़े कदम उठाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications