दिल्ली सरकार के अधीन काम करेगी एमसीडी
दिल्ली नगर निगम वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन है और गृह मंत्रालय द्वारा संचालित होता है। इस समय इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने इसे दिल्ली सरकार के अधीन करने को मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार को इससे संबंधित एक सूचना दे दी गई है।"
अधिकारी ने कहा, "बाकी औपचारिकताएं अगले सप्ताह पूरी कर ली जाएंगी।"
कई सारे मुख्यमंत्रियों ने, खासतौर से वर्तमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एमसीडी को राज्य सरकार के नियंत्रण में करने की मांग करती रही हैं ताकि इसकी कार्यप्रणाली को चुस्त किया जा सके और इसे जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications