नंबूदिरीपाद व नृपेन चक्रबर्ती की जन्मशती मनाएगी माकपा

अगरतला, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। नई पीढ़ी के बीच वामपंथी विचारधारा को पुनर्जीवित करने के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अपने करिश्माई नेताओं ई.एम.एस. नंबूदिरीपाद और नृपेन चक्रबर्ती के जन्मशती के अवसर पर विभिन्न समारोहों का आयोजन करेगी।

नंबूदिरीपाद पांच अप्रैल 1957 को केरल के मुख्यमंत्री बने और वह भारत में बनी पहली वामपंथी सरकार के प्रमुख के रूप में प्रसिद्ध हैं। त्रिपुरा में कम्युनिस्ट आंदोलन के जनक चक्रबर्ती वर्ष 1978 से 1988 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

माकपा की त्रिपुरा राज्य इकाई के सचिव बिजॉन धर ने बताया कि देश के कई हिस्सों में नंबूदिरीपाद का जन्मशती समारोह जुलाई के आरंभ में शुरू हो गया और चक्रबर्ती का जनमशती समारोह अगले वर्ष जनवरी में आरंभ होगा।

जन्मशती समारोह के लिए बैठकों, सम्मेलनों, परिचर्चाओं और उनके जीवनवृत्त से संबंधित साहित्य के प्रकाशन के साथ ही रैलियों का आयोजन किया जाएगा, इनमें विभिन्न शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे।

त्रिपुरा के माकपा प्रमुख ने कहा कि जनता खासकर युवा पीढ़ी प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं के जीवन और कार्यो से अधिक परिचित नहीं है और इसको बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नंबूदिरीपाद का निधन 19 मार्च 1998 को और चक्रबर्ती का स्वर्गवास 25 दिसम्बर 2004 को हुआ।

बहरहाल त्रिपुरा में माकपा ने पार्टी विचारधारा से भटकने के कारण अपने 60 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया और 163 अन्य के खिलाफ जांच शुरू की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+