चीन में पत्रकारों की पिटाई के खिलाफ हांगकांग में प्रदर्शन
समाचार एजेंसी डीपीए ने आयोजकों के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन के दौरान करीब 700 लोग मौजूद थे। ये लोग नौ दिन पहले हुई घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
हांगकांग के तीन पत्रकारों को चीन के शिन जियांग प्रांत के उरूमकी शहर में पुलिस द्वारा पीटा गया था और कई घंटे तक हिरासत में रखा गया था।
हांगकांग पत्रकार संघ की अध्यक्ष माक यिन-तिंग ने रविवार को कहा कि चीनी अधिकारियों ने अपनी हदें पार कर दी हैं। वे अपने इस कार्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications