बेहद सफल रहा चंद्रयान : यूरोपीय वैज्ञानिक

बेंगलुरू, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। एक यूरोपीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने भारत के चंद्रयान मिशन को अपने मकसद में बेहद कामयाब बताते हुए स्थानीय मीडिया को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शानदार प्रदर्शन की सराहना करने की नसीहत दी है।

उनका यह भी कहना है कि चंद्रयान-प्रथम का असमय नष्ट हो जाना भारतीय मिशन के लिए झटका नहीं है और इस बारे में मीडिया द्वारा इसरो की आलोचना करना जायज नहीं है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के वैज्ञानिक डेटलेफ कोस्चनी ने एक ई-मेल साक्षात्कार में कहा, "हालांकि इसका जीवन कम रहा लेकिन इसरो का चंद्रयान-प्रथम 'बेहद सफल' रहा। चंद्रयान-प्रथम में ईएसए के तीन वैज्ञानिक उपकरण भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि सभी यूरोपीय दल चंद्रयान-प्रथम से मिलने वाले आकड़ों और परिणामों के प्रति बहुत ज्यादा उत्साहित थे।

कोस्चनी ने आईएएनएस कहा, "आपने एक अंतरिक्ष यान चंद्रमा के लिए भेजा जिसने चंद्रमा की निचली कक्षा में प्रवेश किया। इस बड़ी चुनौती से पार पाने में चंद्रयान सफल रहा।"

उन्होंने कहा, "दूसरी बात, सभी वैज्ञानिक उपकरणों ने ठीक तरीके से काम किया। चंद्रयान ने 40,000 किलोमीटर की दूरी से आंकड़ें व वहां की तस्वीरें भेजीं।"

यूरोपीय वैज्ञानिक ने कहा, "ऐसे वातावरण में अंतरिक्ष यान का इतने लंबे समय तक काम करना साधारण बात नहीं है।"

कोस्चनी ने कहा कि ईएसए के वैज्ञानिकों ने इसरो को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+