तंजानिया के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे
गौरतलब है कि तंजानिया उन अफ्रीकी देशों में शुमार है जिसकी अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हो रहा है। तंजानिया में लगभग 40,000 भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
सोमवार से शुरू होने वाले इस दौरे में पिंडा दूसरे दिन विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मिलेंगे और द्विपक्षीय सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इस यात्रा के दौरान पिंडा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिलेंगे। वह गुजरात के अमहदाबाद और वड़ोदरा भी जाएंगे। इन दोनों शहरों के हजारों भारतीय तंजानिया में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications