शिमोन पेरेज को अस्पताल से छुट्टी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि 86 वर्षीय राष्ट्रपति के शनिवार रात और रविवार सुबह अस्पताल में हुए चिकित्सा परीक्षणों से पता चला कि उन्हें कोई समस्या नहीं है और वह अपनी सभी गतिविधियां चालू रख सकते हैं।
तेल अवीव में शनिवार रात एक कार्यक्रम में प्रश्नों का उत्तर देते हुए पेरेज बेहोश हो गए थे। कुछ ही सेकेंडों के भीतर उन्हें होश आ गया और उन्हें जांच के लिए अस्पताल जाने के वास्ते राजी करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications