मौलाना फजलुल्लाह की शीघ्र गिरफ्तारी संभव : रिपोर्ट

सूत्रों ने समाचार पत्र 'द न्यूज' को बताया कि मौलाना फजलुल्लाह का सुराग मिल गया है और उसके नजदीकी सहयोगियों पर पकड़ कड़ी कर दी गई है। "अगले 24 घंटों के भीतर सुरक्षा बल उसको गिरफ्तार या फिर उसका सफाया कर सकते हैं।"

फजलुल्लाह के छिपने के ठिकाने के बारे में गिरफ्तार तालिबानी नेता मुस्लिम खान से जानकारी मिली है। सूचना है कि उसने अपने सरगना के छिपने के दो सबसे गुप्त ठिकानों की जानकारी दी है।

सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि मुस्लिम खान की गिरफ्तारी संभवत: सौदेबाजी के बाद किया गया समर्पण हो सकता है। इसके तहत कथित विश्वासघात के खिलाफ फजलुल्लाह के प्रतिशोध से खान के नजदीकियों की रक्षा सुरक्षा बलों को करनी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+