18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है सोना : एसोचैम
एक रिपोर्ट में एसोचैम ने कहा कि हाल के हफ्तों में सोने के मूल्य में भारी वृद्धि देखी गई है और कम अंतर्राष्ट्रीय उत्पादन तथा त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने से कीमतों में और तेजी आ सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दीवाली के कारण सोने की कीमतें मौजूदा 16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।
एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण निवेशक एक संपत्ति के रूप में सोने में निवेश रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications