हांगकांग की सबसे ऊंची इमारत में लिफ्ट टूटी, 3 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 118 मंजिले अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य केंद्र में निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान लिफ्ट 30वीं मंजिल से आठवीं मंजिल पर गिर गया जिस वजह से वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई।
प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत गई है। दुर्घटना रविवार को 1.20 बजे हुई। अभी यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि मारे गए लोग लिफ्ट के भीतर थे या फिर शाफ्ट में काम कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि बुर्ज दुबई और शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर के बाद यह तीसरी सबसे ऊंची इमारत है। इस इमारत का अगले वर्ष उद्घाटन होने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications