पंचकुला में विस्फोट से 3 किशोरों की मौत
जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, "बम विस्फोट में तीन किशोरों की मौत हो गई और 12 बच्चे घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।"
पुलिस के अनुसार यह हादसा चंडीगढ़ से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आजाद कॉलोनी में हुआ। सिंह ने कहा कि आजाद कॉलोनी के समीप सैन्य छावनी भी है।
सिंह ने कहा कि इस बात की संभावना है कि सैन्य छावनी नजदीक होने की वजह से बच्चों को कहीं से एक बम मिल गया हो और जब उन्होंने इसे तोड़ने की कोशिश की तो इसमें विस्फोट हो गया।
सिंह ने कहा कि दो किशोरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अस्पताल (पीजीआईएमईआर) में दम तोड़ा।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "मैंने कुछ बच्चों को लोहे के एक सामान से खेलते हुए देखा। कुछ ही मिनट बाद विस्फोट की आवाज सुनाई दी। हम दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्चे घायल थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications