अरूणाचल में बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना राज्य के पूर्वी कामेंग जिले में जीरो प्वाइंट के पास हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 10 शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि 33 घायलों को नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
अधिकारी के मुताबिक बस में 45 से 50 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications