नक्सलियों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के अनुसार रांची से 70 किलोमीटर दूर केहलारी पुलिस स्टेशन इलाके में तृतीया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के कार्यकताओं ने साहू महतो को उसके घर में ही लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने इस संभावना से इंकार किया कि वह पुलिस का मुखबिर था। पुलिस ने इस घटना में शामिल टीपीसी कार्यकर्ताओं की तालाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications