स्वाइन फ्लू: हैदराबाद में मृतकों की संख्या 8 हुई
रविवार सुबह एल.बी.नगर इलाके में स्थित निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में भर्ती चार अन्य मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हैदराबाद में शनिवार को स्वाइन फ्लू की वजह से तीन मरीजों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हैदराबाद के अन्य इलाकों से भी स्वाइन फ्लू के कई नए मामलों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हैदराबाद में स्वाइन फ्लू के 256 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में स्वाइन फ्लू से पहली मंौत दो सितम्बर को हुई थी। इसी दिन दो और मरीजों की मौत हो गई, जबकि पांच सितम्बर को भी स्वाइन फ्लू पीड़ित दो मरीजों की मौत हुई थी।
देश में अब तक स्वाइन फ्लू से 172 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications