निर्वाचन आयोग ने भिंड के एसपी और डीएम को निलंबित किया
आयोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, "भिंड जिले में हुए उपचुनाव के दौरान दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में निर्वाचन आयोग जिले के पुलिस अधिक्षक और जिलाधिकारी को निलंबित करने का आदेश देता है।"
आयोग ने दोनों अधिकारियों को इससे पहले नोटिस जारी किया था और 11 सितम्बर तक स्पष्टीकरण देने को कहा था।
जिले के गोहद विधानसभा सीट के लिए गत 10 सितम्बर को उपचुनाव हुआ था। कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के कारण यह सीट खाली हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications