हड़ताल से जेट को करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान
जेट के कार्यकारी निदेशक सरोज दत्त ने रविवार दोपहर में मीडियाकर्मियों को बताया कि औसतन 24,000 यात्री प्रतिदिन उनकी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवा का उपयोग करते हैं।
दत्त ने कहा, "प्रतिदिन औसतन 80 लाख डॉलर (40 करोड़ रुपये) का राजस्व आता है। इसलिए आप जोड़ सकते हैं कि पिछले पांच दिनों में हमारा कितना नुकसान हुआ है।"
बहरहाल उन्होंने कहा कि उड़ानों के संचालित नहीं होने से हवाई ईंधन (एटीएफ) जैसी कुछ मदों में मामूली बचत हुई।
पिछले पांच दिनों में जेट ने अपने करीब 60 प्रतिशत यात्रियों को अन्य विमानन कंपनियों और अपनी सहयोगी एयरलाइन जेटलाइट में स्थानांतरित करने का प्रयास किया।
पायलटों की बाकी मांगों को सुलझाने के लिए दत्ता ने प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व वाली एक सलाहकार संस्था के गठन की भी घोषणा की।
फैसलों को सही तरीके से लागू करने के लिए समिति में कंपनी के दो कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ पायलटों के दो प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications