तीन अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय खोलने की सरकार की योजना

खालिद अख्तर

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दो कैंपसों की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित कर चुकी केंद्र सरकार अब अल्पसंख्यकों के लिए तीन नए विश्वविद्यालय खोलने की योजना बना रही है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "अल्पसंख्यक छात्रों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के मकसद से प्राथमिक तौर पर तीन नए अल्पसंख्यक विश्वविद्यालयों की स्थापना की योजना है।"

उन्होंने कहा, "कर्नाटक के मैसूर, बिहार के किशनगंज और राजस्थान के अजमेर में इन विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी।"

अधिकारी के मुताबिक इन विश्वविद्यालयों में 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित रहेंगी।

वक्फ बोर्डो की जमीन पर स्थापित होने वाले इन विश्वविद्यालयों में आधुनिक विषयों की भी शिक्षा दी जाएगी ताकि छात्रों को प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर के हिसाब से तैयार किया जा सके।

अधिकारी ने बताया, "संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक हम इन विश्वविद्यालयों की स्थापना करना चाहते हैं ताकि इनकी स्थापना में कानूनी अड़चनें न आए जैसी कि एएमयू की स्थापना में आई थीं।"

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एएमयू का अल्पसंख्यक दर्जा हटा दिया था लेकिन बाद में एक विधेयक के जरिए 1981 में एएमयू का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल किया गया।

इन विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए मसौदा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही आगे की कार्रवाई के लिए इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय भेजा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+